Browsing by Author "Rakesh Kumar"
Now showing 1 - 2 of 2
- Results Per Page
- Sort Options
Item 21 वीं सदी मे समावेशी शिक्षा और शिक्षक की चुनौतियाँ(Evincepub Publishing, 2026) Rakesh Kumar21वीं सदी में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जहाँ समावेशिता (Inclusion), समानता (Equity) और गुणवत्ता (Quality) को विशेष महत्व दिया जा रहा है। समावेशी शिक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विद्यार्थी - चाहे वे किसी भी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक या शारीरिक-मानसिक पृष्ठभूमि से हों एक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अध्याय में 21वीं सदी के संदर्भ में समावेशी शिक्षा की अवधारणा, इसके उद्देश्य, तथा शिक्षकों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों का गहन विश्लेषण किया गया है। साथ ही, इन चुनौतियों के समाधान हेतु व्यावहारिक उपायों और नीतिगत सुझावों को भी प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि समावेशी शिक्षा की सफलता में शिक्षक की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक है, जिसके लिए उन्हें तकनीकी, शैक्षणिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है (UNESCO, 2005; ΝΕΡ, 2020) |Item शिक्षक शिक्षा में ICT और ई-लर्निंग का उपयोग(Book Rivers, 2025) Rakesh Kumarप्रस्तावना: 21वीं शताब्दी सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना की क्रांति की शताब्दी कहा जाता है। वर्तमान समय मे शिक्षा के क्षेत्र में भी ICT (Information and Communication Technology) और E-Learning (ई-लर्निंग) का प्रयोग बहुत तेजी से बढा है।जिसकी वजह से अध्यापक शिक्षा, जो भविष्य मे शिक्षकों को तैयार करने की प्रक्रिया है, उसमें सूचना और सम्प्रेषण तकनीकी और ई-लर्निंग का प्रयोग करके शिक्षण प्रक्रिया को अधिक बेहतर प्रभावी, आकर्षक और प्रासंगिक बनाता है। आज के शिक्षक का काम महज ज्ञान देना नहीं बल्कि हर प्रकार की सुविधा और ज्ञान प्रदान करने वाला है जिसको हम फैसिलिटेटर (Facilitator) भी कह सकतेहै। सूचना सम्प्रेषण तकनीकी के प्रयोग से एक शिक्षक विद्यार्थियों को स्वाध्ययन, अनुसंधान और नवाचार की दिशा में प्रेरित कर सकता है।
